MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह भर्ती आपके लिए बेहद खास हो सकती है। MPESB यानी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने MP Police ASI और Subedar के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्होंने 12वीं पास कर ली है और सरकारी सेवा में आने की तैयारी कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको MP Police ASI Subedar Recruitment 2025 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे। यहां आप जान पाएंगे भर्ती से जुड़ी मुख्य तारीखें, योग्यता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी जरूरी बातें। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025 Overview
विशेष विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) |
पद का नाम | असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और सुबेदार |
कुल पद | 500 |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 20 सितंबर 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 3 अक्टूबर 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 |
शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास + CPCT सर्टिफिकेट और कंप्यूटर कोर्स |
आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष, आरक्षित वर्ग को छूट |
आवेदन शुल्क | सामान्य वर्ग ₹500, आरक्षित वर्ग ₹250, विभागीय परीक्षा शुल्क अलग |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और मेरिट |
वेतनमान | सुबेदार ₹36,200 से ₹1,14,800, एएसआई ₹19,500 से ₹62,000 |
आधिकारिक वेबसाइट | MPESB पोर्टल |
MP Police ASI Subedar Recruitment 2025
MP Police ASI और Subedar भर्ती 2025 के तहत कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें सुबेदार स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कई शाखाओं में पद शामिल हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए है जो टाइपिंग, शॉर्टहैंड और कंप्यूटर कोर्स की जानकारी रखते हैं।
MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025 Eligibility
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कुछ पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।
- उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए।
- एएसआई पद के लिए CPCT सर्टिफिकेट (हिंदी टाइपिंग सहित) और कंप्यूटर कोर्स होना अनिवार्य है।
- सुबेदार पद के लिए 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड स्पीड के साथ CPCT सर्टिफिकेट और कंप्यूटर कोर्स जरूरी है।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष और सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है।
- महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष तथा कुछ विशेष श्रेणियों के लिए 43 वर्ष तक की छूट है।
MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025 Documents
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।
- 10वीं और 12वीं की अंकसूची।
- CPCT सर्टिफिकेट और कंप्यूटर कोर्स प्रमाणपत्र।
- शॉर्टहैंड सर्टिफिकेट (केवल सुबेदार के लिए)।
- पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
- जाति प्रमाणपत्र और निवासी प्रमाणपत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)।
MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025 Apply Last Date
MP Police ASI और Subedar भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025 Application Fee
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार अलग-अलग रखा गया है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 प्रति प्रश्न पत्र।
- एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (केवल मध्य प्रदेश निवासी) के लिए ₹250 प्रति प्रश्न पत्र।
- विभागीय परीक्षा शुल्क, सामान्य वर्ग के लिए ₹200 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹100।
- पोर्टल शुल्क, MP Online Kiosk से ₹60 और पंजीकृत नागरिक यूजर से ₹20।
How To Apply MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है।
- सबसे पहले उम्मीदवार को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र आपके सामने खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
Conclusion
MPESB ASI और Subedar Recruitment 2025 युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं और अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। इस भर्ती में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और शारीरिक परीक्षा जैसे चरण होंगे। इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दें।
FAQ – MPESB ASI and Subedar Recruitment 2025
MPESB ASI और Subedar Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं ?
इस भर्ती में कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
MP Police ASI और Subedar भर्ती 2025 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2025 है।
MP Police ASI Subedar भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है ?
उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही CPCT सर्टिफिकेट और कंप्यूटर कोर्स जरूरी है। सुबेदार के लिए शॉर्टहैंड योग्यता भी आवश्यक है।